Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2024

3 पृथ्वी की गतियां claas 6 प्रश्न उत्तर और नोट्स 3 MOTIONS OF THE EARTH solution and notes Prithvi ki gatiyan path Ncert class 6 sst

  पाठ - 3 पृथ्वी की गतियां  (MOTIONS OF THE EARTH) घूर्णन (Rotation ) - पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना घूर्णन कहलाता है। परिक्रमण (Revolution) - सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्ष में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते हैं। पृथ्वी 1 वर्ष (365¼ दिन) में सूर्य का चक्कर लगाती है। 1 वर्ष 365 दिन का माना जाता है सुविधा के लिए 6 घंटे को इसमें नहीं जोड़ा जाता है।  लीप वर्ष (leap year) - लीप वर्ष प्रत्येक 4 वर्ष में आता है, क्योंकि जो प्रत्येक वर्ष 6 घंटा जो बचता है, वह 4 वर्ष में 1 दिन बन जाता है, जिसे फरवरी माह में हर चौथे वर्ष में जोड़ दिया जाता है, तब फरवरी 28 की जगह 29 दिन का होता है और यह वर्ष 366 दिन का हो जाता है, इसे अधिवर्ष leap year कहा जाता है।  कक्षीय समतल (orbit plane) - वह समतल जो कक्ष के द्वारा बनाया जाता है, उसे कक्षीय समतल कहते हैं। पृथ्वी का अक्ष - पृथ्वी का अक्ष इसके कक्षीय सतह से 66½° का कोण बनाती है। और पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुईं हैं। प्रदीप्त वृत्त (circle of illumination) - ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है उसे प्रदीप्ति वृत्त कहते हैं। आर्य

ग्लोब अक्षांश एवं देशांतर claas 6 प्रश्न उत्तर और नोट्स 2 Glob Latitude and Longitude solution and notes glob akshansh aur deshantar path Ncert class 6 sst

  पाठ - 2 ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर (Glob : Latitude and Longitude — पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है।  भूमध्य रेखा / विषुवत् वृत्त (equator) - यह रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में बाटती है। ऊपर वाला भाग उत्तरी गोलार्ध तथा नीचे वाला भाग दक्षिणी गोलार्ध कहलाता है।  अक्षांश (समांतर) रेखाएँ (parallels of latitudes) - भूमध्य रेखा (0°) पर , कर्क (23½° उ.) , मकर रेखा (23½° उ.) , उत्तरी ध्रुव वृत्त (66½° उ.) , दक्षिण ध्रुव वृत्त (66½° द.) देशांतर रेखाएं (Longitude) - उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा को देशान्तर रेखा कहा जाता है।  — अक्षांश रेखाएं समानांतर होते हैं , देशांतर रेखाएं एक दूसरे के समानांतर नहीं होते हैं। ध्रुवों से भूमध्य रेखा की ओर जाने पर देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी बढ़ती है।  भारत से गुजरने वाली कर्क रेखा - “ गमछा झार मित्र पर “ (ग) गुजरात , (म) मध्यप्रदेश (छा) छत्तीसगढ़  (झा) झारखंड (र) राजस्थान  (मि)  मिजोरम (त्र) त्रिपुरा (पर) पश्चिम बंगाल 0° देशान्तर रेखा - इसे याम्योत्तर / प्रधान मध्याहन / ग्रीनविच / अंतर्राष्ट्रीय समय  रेखा भी

सौरमंडल में पृथ्वी claas 6 प्रश्न उत्तर और नोट्स saur mandal mein Prithvi path 1 Ncert class 6 sst

  NCERT CLASS (6) Social science (Geography) सामाजिक विज्ञान (भूगोल) कक्षा 6    पाठ - 1 सौरमंडल में पृथ्वी  (the earth in the solar system).  .... पूर्णिमा (full moon night) - पूर्ण चंद्रमा वाली रात या पूर्णिमा होती है। पंद्रह दिन के बाद आप इसे नहीं देख सकते। यह नये चंद्रमा की रात्रि या अमावस्या होती है। अमावस्या (new moon) - पूर्णिमा के पंद्रह दिन के बाद चंद्रमा नहीं दिखाई देता है । यह नये चंद्रमा की रात्रि या अमावस्या होती है। खगोलीय पिंड (celestial bodies) - सूर्य, चंद्रमा तथा वे सभी वस्तुएँ जो रात के समय आसमान में चमकती हैं, खगोलीय पिंड कहलाती हैं। तारा (star) - कुछ खगोलीय पिंड बड़े आकार वाले तथा गर्म होते हैं। ये गैसों से बने होते हैं। इनके पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होता है , इन खगोलीय पिंडों को तारा कहते हैं।  नक्षत्रमंडल (constellations) - तारों के विभिन्न समूहों द्वारा बनाई गई विविध आकृतियां नक्षत्रमंडल कहलाते हैं। अर्सा मेजर / बिग बीयर (Ursa Major /Big Bear) - अर्सा मेजर एक बड़ा तारामंडल है, इसी तारामंडल का एक भाग सप्तऋषि तारा समूह है। चित्र में देखा जा सकता है;- ध्रुव त