Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2024

Tambe ki khadan se Patra 6 तांबे की खदान से पत्र question answer class 6 svm Saraswati Shishu Vidya Mandir

  Svm 6 Hindi lesson 6 तांबे की खदान से पत्र मौखिक प्रश्न  1. यह पत्र किसने, किसको, कहाँ से लिखा है? उत्तर: यह पत्र संजय ने अपनी बहन दिव्या को कान्हा, मध्य प्रदेश से लिखा है। 2. ताँबा हमारे क्या-क्या काम आता है? उत्तर: ताँबा बिजली का सबसे अच्छा सुचालक है। इसलिए इसका प्रयोग विद्युत उत्पादन केंद्रों, जेनेरेटरों, टेलीफोन और मोटरों के तारों आदि सभी तरह की बिजली की मशीनों में होता है। 3. विश्व में सर्वाधिक ताँबा कहाँ पाया जाता है? उत्तर: विश्व में सबसे अधिक ताँबा संयुक्त राज्य अमेरिका में, विशेषकर वहाँ के मिशीगन, एरीजोना और उटाह राज्यों में पाया जाता है।  लिखित प्रश्न  1. भू-विज्ञानी पृथ्वी में खनिज संपदा का पता कैसे लगाते हैं? उत्तर: भू-विज्ञानी पृथ्वी में खनिज संपदा का पता लगाने के लिए बड़े ध्यानपूर्वक चट्टानों का अध्ययन करते हैं। जमीन की सतह में छेद करके या बरमा चलाकर खनिज संपदा का पता लगाया जाता है। विमानों की सहायता से भी भू-सर्वेक्षण किया जाता है। 2. ताँबा की खदान के निकट का दृश्य कैसा था? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए ।  उत्तर: रात्रि में तांबे की खदान के निकट का दृश्य दीवाली से भी

Chetak 5 चेतक question answer class 6 svm Saraswati Shishu Vidya Mandir

  Svm 6 Hindi lesson 5 चेतक मौखिक प्रश्न 1. इस कविता के रचयिता कौन हैं? उत्तर: श्यामनारायण पांडेय।  2. चेतक कौन था? चेतक का पाला किस से पड़ा?  उत्तर: चेतक राणा प्रताप का घोड़ा था। उसका पाला हवा से पड़ा था।  3, बैरी समाज क्या देखकर दंग रह गया?  उत्तर: बैरी समाज घोड़े का तेज, युद्ध कौशल और स्वामी भक्ति देखकर दंग रह गया। लिखित प्रश्न 1. चेतक को निराला क्यों कहा गया है ? उत्तर - चेतक बहुत बुद्धिमान, फुर्तीला और शक्तिशाली घोड़ा था। वह बड़ी फुर्ती से शत्रुओं का नाश कर देता था। इसलिए उसे निराला काहा गया है।  2. राणा प्रताप का कोड़ा चेतक -तन पर क्यों नहीं गिरता था ? उत्तर - राणा प्रताप की सोच के पूर्व ही चेतक गतिमान हो जाता था। इसलिए राणा प्रताप का कोड़ा उसके तन पर नहीं गिरता था। 3. चेतक अपने स्वामी के संकेतों पर किस प्रकार का कौशल दिखलाता था ? उत्तर - चेतक अपने स्वामी के संकेत के पूर्व ही तीव्र गति से उसी दिशा में मुड़ जाता था। और संकेत देने के पहले ही चेतक अपना काम पूरा कर लेता था।  4. चेतक को नद-सा क्यों कहा गया है ? उत्तर- चेतक बढ़ती नदी की तरह तीव्रता से शत्रुओं पर आकृमण कर उसका सफाया कर

NCERT class 6 geography notes and question answer with mcq समाजिक विज्ञान भूगोल क्लास 6 प्रश्न उत्तर नोट्स

NCERT CLASS (6) Social science (Geography) सामाजिक विज्ञान (भूगोल) कक्षा 6    पाठ - 1 सौरमंडल में पृथ्वी  (the earth in the solar system).  .... पूर्णिमा (full moon night) - पूर्ण चंद्रमा वाली रात या पूर्णिमा होती है। पंद्रह दिन के बाद आप इसे नहीं देख सकते। यह नये चंद्रमा की रात्रि या अमावस्या होती है। अमावस्या (new moon) - पूर्णिमा के पंद्रह दिन के बाद चंद्रमा नहीं दिखाई देता है । यह नये चंद्रमा की रात्रि या अमावस्या होती है। खगोलीय पिंड (celestial bodies) - सूर्य, चंद्रमा तथा वे सभी वस्तुएँ जो रात के समय आसमान में चमकती हैं, खगोलीय पिंड कहलाती हैं। तारा (star) - कुछ खगोलीय पिंड बड़े आकार वाले तथा गर्म होते हैं। ये गैसों से बने होते हैं। इनके पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होता है , इन खगोलीय पिंडों को तारा कहते हैं।  नक्षत्रमंडल (constellations) - तारों के विभिन्न समूहों द्वारा बनाई गई विविध आकृतियां नक्षत्रमंडल कहलाते हैं। अर्सा मेजर / बिग बीयर (Ursa Major /Big Bear) - अर्सा मेजर एक बड़ा तारामंडल है, इसी तारामंडल का एक भाग सप्तऋषि तारा समूह है। चित्र में देखा जा सकता है;- ध्रुव त