Skip to main content

Tambe ki khadan se Patra 6 तांबे की खदान से पत्र question answer class 6 svm Saraswati Shishu Vidya Mandir

 Svm 6 Hindi lesson 6 तांबे की खदान से पत्र

मौखिक प्रश्न 

1. यह पत्र किसने, किसको, कहाँ से लिखा है?

उत्तर: यह पत्र संजय ने अपनी बहन दिव्या को कान्हा, मध्य प्रदेश से लिखा है।


2. ताँबा हमारे क्या-क्या काम आता है?

उत्तर: ताँबा बिजली का सबसे अच्छा सुचालक है। इसलिए इसका प्रयोग विद्युत उत्पादन केंद्रों, जेनेरेटरों, टेलीफोन और मोटरों के तारों आदि सभी तरह की बिजली की मशीनों में होता है।


3. विश्व में सर्वाधिक ताँबा कहाँ पाया जाता है?

उत्तर: विश्व में सबसे अधिक ताँबा संयुक्त राज्य अमेरिका में, विशेषकर वहाँ के मिशीगन, एरीजोना और उटाह राज्यों में पाया जाता है। 


लिखित प्रश्न 

1. भू-विज्ञानी पृथ्वी में खनिज संपदा का पता कैसे लगाते हैं?

उत्तर: भू-विज्ञानी पृथ्वी में खनिज संपदा का पता लगाने के लिए बड़े ध्यानपूर्वक चट्टानों का अध्ययन करते हैं। जमीन की सतह में छेद करके या बरमा चलाकर खनिज संपदा का पता लगाया जाता है। विमानों की सहायता से भी भू-सर्वेक्षण किया जाता है।


2. ताँबा की खदान के निकट का दृश्य कैसा था? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए । 

उत्तर: रात्रि में तांबे की खदान के निकट का दृश्य दीवाली से भी बढ़कर जग-मग रोशनी कर रही थी। वहाँ मैदानों और गड़्ढों में बहुत-से लोग बड़े-बड़े बूट पहने और हेल्मेट लगाए अपना-अपना काम कर रहे थे।


3. डंपर की क्या विशेषता है? यह क्या काम आता है?

उत्तर: डंपर में ट्रक की अपेक्षा साढ़े आठ गुना माल भरा जाता है। इसमें यह सुविधा होती है कि इससे माल उतारने के लिए मजदूर नहीं लगाने पड़ते। इसके पीछे का भाग तिरछा कर दिया जाता है और सारा माल अपने आप नीचे आ जाता है। यह विस्फोट मलबा को क्रेशर प्लांट तक ले जाता है।


4. 'ब्लास्ट होल ड्रिल' किस प्रकार कार्य करती है?

उत्तर: ‘ ब्लास्ट होल ड्रिल’ एक जमीन छेद करने वाली मशीन है। इस मशीन के बिजली से चलने वाले बरमों की सहायता से जमीन में 15 मीटर छेद की जाती है। इन छेदों में बारूद भरकर ब्लास्ट किया जाता है।


5. भारत में ताँबा की खानें कहाँ-कहाँ हैं?

उत्तर: भारत में ताँबा की प्रमुख खाने राजस्थान के खेतड़ी, कोलिहन, चाँदमारी और दरीब में, झारखंड के सिंहभूम, राखा, मोसाबनी, घाटशिला धोबनी, बेदिया, केंदाडीह और हजारी बाग में, आंध्र प्रदेश के अग्निगुंडला और अनंतपुर क्षेत्र में तथा कर्नाटक के हसन और चित्रदुर्ग क्षेत्र में हैं ।


अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

नीचे दी गई पहेलियों को हल कीजिए- 

1. मैं हूँ कीमती इस्पात से भी, कहलाऊँ बिजली का सुचालक दो अक्षर का मेरा नाम, बताओं मैं क्या हूँ? 

उत्तर: ताँबा। 


2. मैं मिलता-जुलता ट्रक-सा, पर मज़दूर न करे मेरा काम, तीन अक्षर का मेरा नाम, बताओ मैं क्या हूँ? 

उत्तर: डंपर। 


3. मैं करता आवाज जोर-से, चट्टानों को तोड़-फोड़ के चार अक्षर का मेरा नाम, बताओ मैं क्या हूँ? 

उत्तर: विस्फोटक। 




































































Comments