Skip to main content

Ugate Suraj ka Desh Japan 11 उगते सूरज का देश जापान question answer hindi class 6 svm Saraswati Shishu Vidya Mandir ssvm

 Svm 6 Hindi lesson 11 उगते सूरज का देश : जापान

मौखिक प्रश्न 

1. जापान को किस विनाशलीला का शिकार होना पड़ा?

उत्तर: जापान को द्वितीय विश्व युद्ध में एटम बम की विनाशलीला का शिकार होना पड़ा।


2. जापानियों के मन में भारत के प्रति कैसे भाव हैं?

उत्तर: जापानियों के मन में भारत के प्रति बहुत श्रद्धा और प्रेम है। प्रत्येक जापानी महात्मा बुद्ध के भारत में एक बार अवश्य जाना चाहता है।


3. 'सबवे' किसे कहते हैं?

उत्तर: जापान की रेलगाड़ियाँ विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहाँ जमीन के नीचे भूमिगत रेलवे स्टेशन है जिसे ‘सबवे’ कहा जाता है। 


4. टोकियो में क्या दर्शनीय हैं?

उत्तर: टोकियो में 'शिंजुकू', 'रोपोंगी', 'आकासाका', 'डायट' (पार्लियामेंट हाउस), 'इंपीरियल पैलेस' तथा 'टोकियो टावर' दर्शनीय हैं।


5. गिंका का क्या अर्थ है?

उत्तर: गिंका का अर्थ ‘धन’ होता है। 


6. जापान के बच्चों के बारे में दो वाक्य बताइए।

उत्तर: जापान में 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शिक्षा अनिवार्य है। कहीं भी कोई बच्चा नौकरी करता नहीं दिखाई देता।


लिखित प्रश्न 

1. जापान की रेलगाड़ी की क्या-क्या विशेषताएँ हैं?

उत्तर: जापान की रेलगाड़ियाँ विश्व भर में प्रसिद्ध है। सभी ट्रेन अपने नियत समय पर चलती है। सभी स्टेशन, ट्रेने वातानुकूलित, आरामदेह और साफ-सुथरी होती है।


2.'गिंजा' क्या है? यह क्यों प्रसिदृध है?

उत्तर: गिंजा टोक्यो का सबसे शानदार और महंगा इलाका है। यह दस मंजिलों वाले फैशन स्टोर के लिए प्रसिद्ध है। महिलाओं के लिए द गिंजा स्टोर में घूमना एक अद्धुत अनुभव है।


3. 'टोकियो टावर' क्यों दर्शनीय है?

उत्तर: नारिंगी रंग का यह टावर जापान के दूरसंचार का सशक्त माध्यम है। इसके ऊपर से चारों ओर जापान की उन्नति और समृद्धि को देखा जा सकता है। इसलिए जापान का टोक्यो टावर दर्शनीय है।


4. ‘बे ब्रिज' के बारे में जानकारी दो। 

उत्तर: योकोहामा बंदरगाह के ऊपर बना ‘बे ब्रिज’ सफेद रेशम के तारों से बना झूला-सा लगता है। जुलाई 1993 में पर्यटकों के लिए खोले गए, इस टावर को अब तक 34 करोड़ से भी अधिक लोग देख चुके हैं। टावर में प्रवेश शुल्क ₹300 है।


5. फूजीयामा पर्वत कैसा दिखाई देता है? इसे जापानी कैसा सम्मान देते हैं?

उत्तर: फुजियामा पर्वत ऐसा दिखाई देता है जैसे कि कोई साधु बाबा सिर मुंडाए ध्यानमग्न बैठा है। फुजियामा पर्वत जापान में सबसे आदरणीय माना जाता है। इसकी चोटी तक श्रद्धालु दो घंटे की पैदल यात्रा करके जाते हैं।


6. जापान को उगते सूरज का देश क्यों कहा जाता है?

उत्तर: जापान दुनिया का पहला देश है जहाँ सूरज की किरणें सबसे पहले पड़ती है। इसलिए इसे उगते सूरज का देश कहा जाता है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

जापान में ट्रेन से यात्रा करने के लिए क्या व्यवस्था की गई है?

उत्तर: जापान में ट्रेन से यात्रा करने के लिए बहुत ही अच्छी व्यवस्थाएं की गई है जैसे - 

कहीं भी पहुँचने के लिए नक्शा देखने की व्यवस्था है, वेंडिंग मशीन से नियत दर का टिकट खरीदते हैं, अंदर जाने वाले गेट की रेलिंग से पंच करवाना और स्टेशन से बाहर निकलते समय रेलिंग के खाँचे में टिकट डाल देते हैं। कोई टिकट चेकर नहीं, कोई जुर्माना नहीं। सभी लोग ईमानदारी से यात्रा करते हैं ।


3. जापान में रेलवे स्टेशनों पर कोई टिकट चेकर नहीं, कोई जुर्माना नहीं। ऐसा क्यों?

उत्तर: जापान में रेलवे स्टेशनों पर कोई टिकट चेकर नहीं, कोई जुर्माना नहीं क्योंकि वहां सभी लोग ईमानदारी से यात्रा करते हैं ।

















































Comments