Skip to main content

Holi Aayi Re Kanhai rang chhalke suna de jara bansuri lyrics होली आयी रे कन्हाई रंग छलके, सुना दे ज़रा बांसरी

 

होली गीत- होली आयी रे कन्हाई रंग छलके, सुना दे ज़रा बांसरी
Movie - मदर इंडिया (1957)

।।  स्थाई  ।।

होली आयी रे कन्हाई! होली आयी रे

होली आयी रे कन्हाई रंग छलके, सुना दे ज़रा बांसरी

होली आयी रे कन्हाई रंग छलके, सुना दे ज़रा बांसरी

--- (होली आयी रे! आयी रे! होली आयी रे!)

।।  अंतरा  ।।  1  ।।

बरसे गुलाल रंग मोरे अंगनवा, अपने ही रंग में रंग दे मोहे सजनवा

हो देखो नाचे मोरा मनवा

बरसे गुलाल रंग मोरे अंगनवा, अपने ही रंग में रंग दे मोहे सजनवा

तोरे कारन घर से आई, तोरे कारन हो

तोरे कारन घर से आई, निकल के, सुना दे ज़रा बांसरी

--- होली आयी रे कन्हाई रंग छलके, सुना दे ज़रा बांसरी

--- (होली आयी रे! आयी रे! होली आयी रे!)

।।  अंतरा  ।।  2  ।।

छूटे ना रंग ऐसी रंग दे चुनरिया,धोबनिया धोये चाहे सारी उमरिया

हो मन को रंग देगा साँवरिया

छूटे ना रंग ऐसी रंग दे चुनरिया,धोबनिया धोये चाहे सारी उमरिया

मोहे भाये ना हरजाई,मोहे भाये ना

मोहे भाये ना हरजाई, रंग हलके, सुना दे ज़रा बांसरी

--- (होली आयी रे कन्हाई रंग छलके, सुना दे ज़रा बांसरी)2

--- (होली आयी रे! आयी रे! होली आयी रे!)

।।  अंतरा  ।।  3  ।।

" लकड़ी जल कोयला भई, और कोयला जल भयो राख

मैं पापन ऐसी जली, ना कोयला भई, ना राख" 

होली घर आई तू भी आजा मुरारी, मन ही मन राधा रोये बिरहा की मारी

हो नहीं मारो पिचकारी

होली घर आई तू भी आजा मुरारी, मन ही मन राधा रोये बिरहा की मारी

काहे छोड़ी रे कलाई, काहे छोड़ी रे कलाई

काहे छोड़ी रे कलाई, संग चल के, सुना दे ज़रा बांसरी

--- होली आयी रे कन्हाई रंग छलके, सुना दे ज़रा बांसरी

--- (होली आयी रे! आयी रे! होली आयी रे!)

Home 🏠 Sangeet Raag Shashtra


🌿 list of all content (सभी पोस्ट की सूची)🌿

Comments