Skip to main content

om jai lakshmi mata maiya jai lakshmi mata maa Lakshmi aarti lyrics ॐ जय लक्ष्मी माता, मईया जय लक्ष्मी माता

 

आरती - श्री लक्ष्मी जी की 
" ॐ जय लक्ष्मी माता, मईया जय लक्ष्मी माता " 

---------------------------------

।।  स्थाई  ।।

ॐ जय लक्ष्मी माता, मईया जय लक्ष्मी माता 

(तुमको निशिदिन सेवत)2,हरि विष्णु विधाता

---(ॐ जय लक्ष्मी माता)

।।  अंतरा  ।।  1  ।।

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता " मईया तुम ही जग-माता" 

(सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत)2, नारद ऋषि गाता

---(ॐ जय लक्ष्मी माता)

।।  अंतरा  ।।  2  ।।

दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता " मईया सुख सम्पत्ति दाता"

(जो कोई तुमको ध्यावत)2, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता

---(ॐ जय लक्ष्मी माता)

।।  अंतरा  ।।  3  ।।

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता" मईया तुम ही शुभदाता"

(कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी)2, भवनिधि की त्राता

---(ॐ जय लक्ष्मी माता)

।।  अंतरा  ।।  4  ।।

जिस घर में तुम रहतीं, तह सद्गुण आता "मईया तह सद्गुण आता"

(सब सम्भव हो जाता)2, मन नहीं घबराता

---(ॐ जय लक्ष्मी माता)

।।  अंतरा  ।।  5  ।।

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता "मईया वस्त्र न कोई पाता"

(खान-पान का वैभव)2, सब तुमसे आता

---(ॐ जय लक्ष्मी माता)

।।  अंतरा  ।।  6  ।।

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता "मईया क्षीरोदधि-जाता"

(रत्न चतुर्दश तुम बिन)2, कोई नहीं पाता

---(ॐ जय लक्ष्मी माता)

।।  अंतरा  ।।  7  ।।

श्री महालक्ष्मी जी की आरती,जो कोई जन गाता "मईया जो कोई जन गाता"

(उर आनन्द समाता)2, पाप उतर जाता

---(ॐ जय लक्ष्मी माता)

---------------------------------

ॐ जय लक्ष्मी माता, मईया जय लक्ष्मी माता 

(तुमको निशिदिन सेवत)2,हरि विष्णु विधाता

---(ॐ जय लक्ष्मी माता)

Home 🏠 Sangeet Raag Shashtra


🌿 list of all content (सभी पोस्ट की सूची)🌿

Comments