Skip to main content

Gurudev Daya karke mujhko apna Lena lyrics गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना

 


गुरु भजन- गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना

।।  स्थाई  ।।

गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना

मैं शरण पड़ा तेरी चरणों में जगह देना,

--- गुरुदेव दया करके मुझकों अपना लेना,

--------।।  अंतरा 1 ।। ----------

करूणा निधि नाम तेरा, करूँणा दिखला जाना,

सोये हुए भाग्यों को, हे नाथ जगा  देना,

मेरी नाँव भँवर डोले इसे पार लगा देना,

--- गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना,

--------।।  अंतरा 2  ।। ----------

तुम सुख के सागर हो, निर्धन के सहारे हो,

इस तन में समाये हो, मुझे प्राणों से प्यारे हो,

नित माला जपूँ तेरी, नहीं दिल से भुला देना,

--- गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना,

--------।।  अंतरा  3 ।। ----------

पापी हूँ या कपटी हूँ, जैसा भी हूँ तेरा हूँ,

घर बार छोड़ कर मैं जीवन से खेला हूँ,

दुःख का मार हूँ मैं, मेरे दुखड़ा मिटा देना,

--- गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना,

--------।।  अंतरा 4  ।। ----------

मैं सब का सेवक हूँ, तेरे चरणों का चेरा हूँ,

नहीं नाथ भुलाना मुझे, इसे जग में अकेला हूँ,

तेरे दर का भिखारी हूँ, मेरे दोष मिटा देना,

--- गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना,

 🏠 Sangeet Raag Shashtra

🌿 list of all content (सभी पोस्ट की सूची)🌿

Comments